प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आ रहे दोस्तों की कार हादसे में मौत हो जाने की वजह से बुधवार शाम होने वाली हल्दी मेंहदी की रस्म नहीं निभाई गई। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे तिलकदास (लखनपुर सूर) निवासी चंदन मिश्र पुत्र अंजनी मिश्र की चचेरी बहन शुक्रवार को बारात आनी थी। शादी में शामिल होने के लिए चन्दन ने बुलंदशहर निवासी अपने दोस्त मुकेश कुनाल और इन्हीं के रिश्तेदार अलीगढ़ निवासी विशु ठाकुर को आमंत्रित किया था। मुकेश, कुनाल और विशु ठाकुर को गुरुवार सुबह चंदन रायबरेली रेलवे स्टेशन से लेकर कार से अपने गांव आ रहा था। इसी बीच डीह गोपालपुर पावर हाउस के पास अचानक नीलगाय के आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई थी। घटना में मुकेश, कुनाल, विशु तीनों की मौत हो गई जबकि चंदन और उसका दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.