रिषिकेष, मार्च 24 -- पांच दिन पहले सिंगटाली में एक सड़क हादसे में दिल्ली के युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक अतुल कुमार ढक्कर, निवासी राधेपुरी, दिल्ली ने शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा किशन ढक्कर 18 मार्च को बस से ऋषिकेश पहुंचा था। यहां किराये पर एक स्कूटी ली और अगले दिन वह देवप्रयाग के लिए निकल गया। इसी बीच बदरीनाथ हाईवे पर सिंगटाली के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.