मुरादाबाद, जनवरी 2 -- मझोला थाना क्षेत्र में बीते 30 दिसंबर की रात सड़क हादसे में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई थी। जबकि साथी घायल हो गया था। हादसे में जान गंवाने वाले डिलीवरी ब्वॉय ललित कुमार के बेटे की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लोकोशेड निवासी ललित कुमार चंद्रा (49) मझोला क्षेत्र के बुद्धिविहार स्थित एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के ऑफिस में डिलीवरी ब्वॉय थे। उनके बेटे देव चंद्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 दिसंबर को रात करीब 11:30 बजे उनके पिता ललित कुमार अपने साथी कर्मचारी आकाश के साथ स्कूटी पर घर लौट रहे थे। मझोली चौराहा के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने अस्पताल में ललित कुमार को मृत घोषित कर दिया था, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.