हरदोई, फरवरी 8 -- ससुरसा, संवाददाता। क्षेत्र के फंतियापुर गांव निवासी अरविंद अवस्थी के परिवार पर शनिवार को उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके छोटे बेटे आदर्श अवस्थी और बेटी मधु अवस्थी समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि आदर्श और मधु की असामयिक मौत से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। बताया गया कि मृतका मधु अवस्थी सीटेट की तैयारी कर रही थी और अध्यापक बनकर समाज की सेवा करने का सपना देख रही थी, जबकि आदर्श परिवार का सहारा माना जाता था। दो...