बेगुसराय, जुलाई 17 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती के समीप बुधवार को 27 वर्षीय अनिल मल्लिक वाहन की ठोकर से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर गुरुवार को पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव निवासी थी। वर्तमान में वह नगर थाना क्षेत्र के हर्रख मोहल्ला स्थित ज्ञान भारती के पीछे रहता था। मृतक बाइक की एक शोरूम में सफाई का काम करता था। उसके बाद परिजनों ने शव को ज्ञान भारती के समीप एनएच-31 पर शव रख विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि अनिल बाइक की शोरूम में काम करता था। बुधवार को दोपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.