बेगुसराय, अप्रैल 3 -- बीहट, निज संवाददाता। सड़क दुर्घटना में जख्मी अज्ञात महिला की मौत बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की अहले सुबह हो गई। उक्त महिला बुधवार की रात जीरोमाइल सहायक क्षेत्र में बथौली ढाला के समीप नेशनल हाइवे 31 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गई थी। जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी महिला को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा था। इलाज के क्रम में ही गुरुवार की सुबह उक्त महिला की मौत हो गई। जीरोमाइल सहायक थाना के अध्यक्ष चन्दक्रांत कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त महिला पिछले कई दिनों से बथौली के आसपास के इलाके में घूमती हुई नजर आती थी। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी। शव पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा। उसके बाद शव की अंत्येष्टि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.