बस्ती, नवम्बर 26 -- बस्ती। हरैया थानाक्षेत्र में 10 नवंबर को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बीटीआरसी पब्लिक स्कूल गौरा (कप्तानगंज) के प्रधानाचार्य विनोद यादव (उम्र करीब 45 वर्ष) ने बुधवार तड़के लखनऊ में अंतिम सांस ली। 15 दिन तक जीवन-मृत्यु के बीच जूझने के बाद उनकी मौत की खबर जैसे ही गांव स्थित उनके पैतृक घर और कप्तानगंज क्षेत्र में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक साथी और ग्रामीण बड़ी संख्या में लखनऊ रवाना हो गए। मृदभाषी और मिलनसार स्वभाव के विनोद यादव अपने पीछे पत्नी, बेटी रिया यादव व बेटा सुजल यादव छोड़ गए हैं। उनका परिवार अयोध्या में रहता है और बच्चे वहीं पढ़ते हैं। 10 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे विनोद यादव अपनी बाइक से फैजाबाद से कप्तानगंज स्थित बीटीआरसी स्कूल आ रहे थे। हरैया थानाक्षेत्र के रजौली गांव के पास...