मुरादाबाद, सितम्बर 7 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में बीते चार सितंबर को हादसे में घायल साइकिल सवार वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मझोला थाना क्षेत्र के मिलन विहार निवासी राम सिंह का बेटा अजय राजपूत बंगला गांव में क्लीनिक चलाता है। चार सितंबर को सुबह 7:15 बजे राम सिंह साइकिल से अपने बेटे के क्लीनिक पर जा रहे थे। रास्ते में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लोकोशेड पुल के ढलान पर पहुंचे तभी पीछे से आए किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली रोड मझोला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने के दिल्ली के लोकनायक अस्पताल लेकर गए वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में राम सिंह के भतीजे सि...