बस्ती, अक्टूबर 11 -- बस्ती। आंबेडकर नगर वार्ड निवासी एक युवक अयोध्या में सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजन उसका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में करा रहे थे। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। खबर कस्बे में पहुंची तो परिजन रोने बिलखने लगे। अधिवक्ता एजाज अहमद का 25 वर्षीय बेटा साहिल पिछले सप्ताह वृहस्पतिवार रात को किसी कार्य से अपने दोस्त के साथ बाइक से अयोध्या गया था। अयोध्या में हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में साहिल व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.