रामगढ़, अक्टूबर 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी पंचायत के वर्तमान मुखिया के एकलौते 20 वर्षीय पुत्र एकलव्य पटेल की शनिवार की रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुखिया के पुत्र की मौत की खबर मिलते ही डाड़ी प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृत एकलब्य डाड़ी पंचायत के वर्तमान मुखिया सह झामुमो डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो के एकलौते पुत्र थे। एकलव्य 25 अगस्त को देर शाम रात में कनकी में बाइक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इसके बाद उनका इलाज रांची के निजी अस्पताल में चल रहा था। कुछ दिन पहले एकलव्य की स्थिति अत्यधिक बिगड़ने पर निजी अस्पताल से हटाकर रिम्स में भर्ती किया गया था। जहां शनिवार की रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसकी खबर डाड़ी प्रखंड क्षेत्र में लोगों को मिलने पर शोक की लहर फैल गई। इसके बाद रविवार को रांची में ए...