औरैया, फरवरी 13 -- अयाना, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कोहरे में हुए सड़क हादसे के मामले में आखिरकार ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। झांसी के शांतिनगर निवासी कृष्ण चंद्र ने अयाना थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका दामाद विक्रम सिंह निवासी रौरी, थाना छिबरामऊ, कन्नौज एक फरवरी को कार से दिल्ली से उरई जा रहा था। जब वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 241 पर चित्रकूट की ओर जाने वाली लेन पर पहुंचा, तभी आगे हाईवे पर एक ट्रक चालक ने वाहन लापरवाही से खड़ा कर दिया था। घना कोहरा होने के कारण सामने खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और उनकी कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों का आरोप है क...