अमरोहा, मार्च 17 -- सात दिन पहले सड़क हादसे में घायल डिग्री कालेज के संस्थापक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बगैर किसी कार्रवाई मृतक को सुपुर्दे खाक कर दिया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर माफी निवासी हाजी तसव्वुर अली जोया-संभल रोड स्थित डब्ल्यूटीएम ग्रुप के संस्थापक थे। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले वह बाइक पर जोया से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव मीरपुर के सामने तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में हाजी तसव्वुर अली गंभीर घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें तुरंत निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, हाजी तसव्वुर अली की मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार शाम परिजनों ने बगैर कार्रवाई मृतक को सुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.