हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 19 -- बिहार के सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में ट्रॉमा केयर की पढ़ाई होगी। इसके लिए पूरी तरह से तैयार किया सिलेबस होगा, जिसके आधार पर बच्चे पढ़ाई करेंगे। ट्रॉमा केयर का सिलेबस तैयार करने में विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोसेफर और ट्रॉमा पर काम करने वाले चिकित्सकों से सहयोग लिया जाएगा। राज्य सरकार इसकी तैयारी कर रही है। परिवहन और आपदा प्रबंधन विभाग ने इसपर काम भी शुरू कर दिया है। शीघ्र ही इस संबंध में एक प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा। इस प्रस्ताव के अनुसार सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को ट्रॉमा केयर से जोड़ा जाएगा। इसमें उन्हें यह बताया जाएगा कि दुर्घटना के दौरान अगर कोई घायल हो जाये, तो उसे किस तरह से गोल्डन समय में केयर करते हुए अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता है। इसके लिए तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.