देहरादून, जनवरी 23 -- लक्सर। तेज रफ्तार डंपर ने गुरुवार आधी रात को बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे गोवर्धनपुर के 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। उधर घटना के बाद डंपर का चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गोवर्धनपुर, खानपुर निवासी नकली सिंह की लक्सर के ढाढेकी गांव में रिश्तेदारी है। बीती रात ढाढेकी में उनके रिश्तेदार के घर पर एक समारोह था। नकली सिंह का बेटा ऋषभ, (22 वर्ष) समारोह में आया था। यहां पार्टी करने के बाद वह रात करीब एक बजे ऋषभ बाइक से गोवर्धनपुर लौट रहा था। हरिद्वार पुरकाजी नेशनल हाईवे पर शेखपुरी गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऋषभ घायल होकर नीचे गिर पड़ा। जबकि डंपर का चालक अपना वाहन लेकर वहां से भाग निकला। टक्कर की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.