मेरठ, मई 5 -- मेरठ/हापुड़, हिटी बाबूगढ़ क्षेत्र में पुराने हाईवे पर शनिवार रात अज्ञात वाहन ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार पांच युवक घायल हो गए। इनमें से एक मेरठ का रहने वाला है। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के अस्पताल रेफर कर दिया गया। हापुड़ के मोहल्ला अतरपुरा निवासी वरुण, कुणाल, प्रथम अपने साथी दिल्ली निवासी राहुल और मेरठ निवासी अन्नू के साथ कार से बाबूगढ़ क्षेत्र में एक होटल में खाना खाने गए थे। लौटते समय किसी वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़े गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.