गंगापार, फरवरी 11 -- विकास खंड क्षेत्र उरुवा के पट्टीनाथराय गांव स्थित उंचडीह उरुवा मार्ग पर बनी नहर के पुलिया की रैपिड/रेलिंग वर्षों पूर्व टूटी हुई है। उक्त पुलिया की रैपिड/रेलिंग टूटने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। इस मामले में गांव के प्रधान प्रतिनिधि संदीप मिश्र ने बताया कि नहर के पुलिया की रैपिड/रेलिंग कई वर्ष पूर्व से टूटी हुई है। बिना रैपिड/रेलिंग के पुलिया होने के कारण अब तक कई बाइक और कार सवार नहर में गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद नहर विभाग द्वारा रेलिंग/रैपिड का निर्माण अब तक नही कराया जा सका। उरुवा ऊंचडीह मार्ग पर रेल फ्लाईओवर बनने से यह मार्ग हर वक्त चालू रहता है,जिस पर आवागमन करने वाले लोगों के साथ कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से अनुरोध कर उक्त पुल की रेलिंग/रैपिड को जल्द से जल्द दुरुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.