पयागपुर (बहराइच), अगस्त 11 -- यूपी के बहराइच में हादसे के बाद 11 घंटे तक कार के नीचे बच्ची फंसी रही। किसी को इसकी भनक नहीं लगी। कार के आसपास कुत्तों के मंडराने पर लोगों की नजर पड़ी। कार के करीब गए तो देखा नम्बर प्लेट के पीछे खून के छींटें पड़े थे। इसे देख लोगों ने कार पलटी तो देखा एक बच्ची का शव इंजन के बीच में फंसा हुआ है। शव देखते ही लोग सन्न रह गए। कार व बाइक की दुर्घटना सुबह सात बजे के आसपास हुई थी। बच्ची के शव पर 11 घंटे बाद लोगों की नजर पड़ी। मामला पयागपुर थाना इलाके का है। यहां गोंडा पयागपुर रोड पर पुलिस चौकी खुटेहना है। इसी के सामने एक बाइक और कार में आमने सामने टक्कर हुई थी। बाइक सवार गम्भीर हो गया था। उसे लोग अस्पताल ले गए थे। कार पुलिस चौकी के सामने एक पोल पर जा टकराई और वहीं खड़ी रही। कार चालक को पकड़ लिया गया था। इस बीच कार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.