आगरा, अगस्त 26 -- गोगामेड़ी जाते समय हुए हादसे में मृत और घायलों के परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्यवाही बढ़ा दी है। मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारीजनों से बातचीत की। उनसे बैंक आदि की डिटेल व अन्य जरूरी दस्तावेज जुटाए, जिससे उन्हें जल्द ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उधर मृत और घायलों की सूची का मिलान बुलंदशहर प्रशासन से किया गया है। डीएम प्रणय सिंह ने एसडीएम सदर संजीव कुमार को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद एसडीएम ने तहसीलदार व लेखपालों के माध्यम से पीड़ित परिवारों की बैंकों से संबंधित सूचनाएं एकत्र कराई हैं। उनके खाते में सहायता राशि डाली जाएगी। बता दें कि सोरों कोतवाली क्षेत्र के रफातपुर गांव से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर लोग गोगामेड़ी दर्शन करने जा रहे थे। इस ट्रैक्टर में रफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.