नई दिल्ली, मार्च 19 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रंगपंचमी के अवसर पर बुधवार को अशोकनगर स्थित मां जानकी धाम करीला पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम हादसे शिकार हो गए। अचानक सीढ़ी टूटने से उस पर खड़े सीएम और अन्य लोग अचानक लडखड़ा गए। आनन-फानन में वहां मौजूद अधिकारियों और कार्यकर्ता ने सीएम को संभाला। हादसे में सीएम समेत अन्य लोग सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने माता जानकी के दर्शन किए। दर्शन करने के लिए रेलिंग से निकल रहे श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा भी की। इस दौरान सीएम सीढ़ियों से उतर कर जा रहे थे, तभी वह नीचे पहुंचकर मीडिया से चर्चा करने लगे। इस दौरान अचानक से सीढ़ियां टूट गईं और उस पर खड़े सभी लोग लड़खड़ा गए। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। बताया गया कि सीढ़ियों पर अधिक लोग खड़े थे, अधिक वजन होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.