सासाराम, मई 28 -- परसथुआ, एक संवादाता। परसथुआ हाइवे पर बना ओवर ब्रिज पुल के नीचे अतिक्रमण कभी बड़ी हादसे का गवाह बन सकता है। पुल के नीचे अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार बाजारवासियों ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में प्रशासन से मांग की। लेकिन, प्रशासन के कान पर जूं तक रेंगी है। जिला पार्षद, बीडीसी, कथराई पंचायत की मुखिया का कहना है कि थानाध्यक्ष व सीओ कोचस से कई बार इस समस्या को दूर करने का आग्रह किया गया। परन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जबकि ओवर ब्रिज जाम होने से रोज लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजारवासी रमेश सिंह, बिम्लेश्वर सिंह, कौलेश्वर सेठ, रवीन्द्र तिवारी, रामाशंकर गुप्ता का कहना है कि इस गंभीर समस्या के निदान के लिए प्रशासन कोई पहल नहीं कर रही है। जबकि जनता बार-बार इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से गुहार लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.