आरा, मई 18 -- -सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव के समीप रविवार सुबह हुआ हादसा -शौच के बाद घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। इसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका कुरमुरी गांव निवासी रामायण राम की 50 वर्षीया पत्नी दौलातो देवी थी। परिजनों ने बताया कि वह रविवार की अहले सुबह शौच करने के लिए बधार में गई थी। शौच कर वापस लौटने के दौरान वह सड़क पार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इसमें उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि रामायण राम ने दो श...