लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- मितौली थाना क्षेत्र के गांव पचदेवरा निवासी सुधीर वर्मा की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उसकी सुनियोजित तरीके से हत्या करवाई गई थी। घटना को प्रधानी की रंजिश में अंजाम दिया गया है। हत्या नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव अमघट के पास ट्रक से कुचलवा कर करवाई गई, ताकि हादसा लगे। मितौली थाना क्षेत्र के गांव पचदेवरा निवासी सुधीर कुमार वर्मा 11 मार्च को बाइक से लखीमपुर गया था। शाम को वापस घर जाते समय नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव अमघट के पास उसे एक ट्रक रौंद दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस और परिजनों को लगा कि ये हादसा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद घरवालों को मृतक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.