बिहारशरीफ, मई 2 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शुक्रवार को एक हादसा होते-होते बच गया। नालंदा जिले के राजगीर में उनके हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान एक टीन शेड उड़कर आ गया। गनीमत रही कि टीन का टुकड़ा हेलिकॉप्टर से थोड़ा दूर था। अगर पास आता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मचारी और अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। हालांकि, सीएम नीतीश के हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को नालंदा दौरे पर रहे। राजगीर स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी में वे नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के लोकार्पण के लिए पहुंचे। उन्होंने परिसर में इनडोर हॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों के कोर्ट का ...