बुलंदशहर, फरवरी 6 -- खुर्जा। क्षेत्र के गांव धरपा गांव निवासी विजेंद्री ने बताया कि उनके गांव के बाहर ही एनएच-34 गुजर रहा है। हाइवे के दूसरी तरफ गांव के जंगल हैं। गुरुवार को विजेंद्री, उनकी जेठानी और सास संतो (80) हाइवे पार कर जंगल में लकड़ी लेनें गईं थी। दोपहर को जब तीनों महिलाएं लकड़ियों का गट्ठर सिर पर रखकर गांव आ रही थीं। तभी नेशनल हाइवे पार करते वक्त बुलंदशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने वृद्धा संतो को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोप चालक कार लेकर वहां से भाग गया। विजेंद्री ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में पड़ी संतो को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.