बुलंदशहर, फरवरी 7 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर ग्राम फतेहगढ़ के भट्ठे के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा डिबाई के मोहल्ला शेखम चिश्ती निवासी आयुष पुत्र स्वर्गीय राकेश 24 वर्ष एवं सूरजपुत्र विशंभर सिंह 25 वर्ष दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे। शुक्रवार देर रात दोनों दोस्त नोएडा से डिबाई बाइक से आ रहे थे। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं मार्ग पर ग्राम फतेहगढ़ भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग...