बुलंदशहर, जनवरी 6 -- नेशनल हाईवे-34 पर जिला कारागार के सामने सड़क पार करते समय प्राइवेट बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि नगर के मोहल्ला शिवनगर कॉलोनी सलेमपुर रोड निवासी दीपक सैनी (30 वर्ष) सोमवार की रात जिला कारागार के सामने सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान वह एक प्राइवेट बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के चाचा रवि सैनी ने बताया कि दीपक मजदूरी करता था। दीपक की अचानक सड़क हादसे में मौत से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो,रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.