संभल, जुलाई 22 -- शहर के मोहल्ला लाड़म सराय स्थित शिव मंदिर में मंगलवार सुबह दुखद घटना हो गई। मंदिर के 62 वर्षीय पुजारी छिद्दन प्रजापति की नल पर फिसलने से दर्दनाक मौत हो गई। सुबह करीब 7 बजे पुजारी कांवड़ियों के साथ जलपान करने के बाद नल पर पानी पीने गए थे, जहां उनका पैर फिसल गया। सिर में गंभीर चोट लगने से श्रद्धालुओं ने उन्हें तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सरोज और दो बेटे हरिओम व राहुल हैं। बताया गया कि पुजारी पिछले एक साल से शिव मंदिर में रह रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.