बुलंदशहर, फरवरी 15 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव जिताका के पास शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। औरंगाबाद- पवसरा मार्ग स्थित गांव जिताका निवासी जतन गुर्जर शुक्रवार को रोजमर्रा की तरह अपनी साईकिल द्वारा मड़का मंदिर पर जा रहा था। इस दौरान एक टेक्टर ट्राला अनामिका शुगर मिल पर गन्ना डालकर वापस औरंगाबाद पवसरा मार्ग से होते हुए अगौता थाना क्षेत्र के गांव हैदराबाद गन्ना केंद्र पर जा रहा था। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बताया गया है कि उस ट्रैक्टर ट्राला में एक और ट्राला जुड़ा हुआ था। पीछे वाला ट्राला टैक्टर ट्राला के हिच से निकल गया। जिससे उसी ट्राला की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.