बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- सलेमपुर थाना क्षेत्र के कैलावन गांव के पास मेरठ -बदायूं हाईवे पर ट्रैक्टर और पिकअप की हुई भिड़ंत। जिसमें पिकअप में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में अनाज भरकर शिकारपुर की तरफ से बुलंदशहर जा रहा था। बुलंदशहर की तरफ से पिकअप घरेलू सामान भरकर शिकारपुर की तरफ आ रही थी। दोनों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें पिकअप सवार तीन लोगों के गंभीर चोटें आई थी। पुलिस की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई तथा दो लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों में राजीव पुत्र दयाराम, शिवम उर्फ मंगला पुत्र ओमप्रकाश, गोलू पुत्र सर्वेश निवासी निताई नगला थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.