बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- चोला। ककोड़ से सामान उतारकर बुलंदशहर लौट रहे छोटा हाथी सवार युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत होने पर उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बुलंदशहर नगर कोतवाली के मयूर विहार साठा निवासी दीपक कुमार (27वर्ष) पुत्र योगेश कुमार शुक्रवार रात करीब आठ बजे ककोड़ से छोटा हाथी से सामान उतारकर बुलंदशहर लौट रहा था। जैसे ही छोटा हाथी बुलंदशहर रोड पर चोला क्षेत्र के गांव जगतपुर उर्फ सुल्तानपुर के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। जिसमें दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने पर हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दीपक ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.