बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- थाना नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। नरसेना निवासी सतीष(35 वर्ष) पुत्र लखपत सिंह बुधवार को किसी कार्य से कस्बा दौलतपुर कलां गया था। लौटते समय गांव यनिसपुर के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिसमें बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और ऊंचागांव सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.