मोतिहारी, सितम्बर 4 -- चकिया। चकिया थाना क्षेत्र के शीतलपुर बाजार पर मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बच्चे की मौत हो गयी, जबकि महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। इस घटना में टुनटुन साह का पुत्र ऋषि कुमार (9) की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि मृतक की दादी बच्चन साह की पत्नी सुमित्रा देवी (55 ) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को आनन-फानन में स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। घायल महिला को मुजफ्फरपुर निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जहां उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों दादी और पोता बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शीतलपुर बाजार के पास सड़क पार करते समय दोनों को एक अज्ञात वाहन ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.