मिर्जापुर, जनवरी 29 -- नरायनपुर। क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी सोलह वर्षीय अंशू पटेल पुत्र रमेश पटेल हाथ मे तिरंगा लेकर पैदल यात्रा कर भगवान श्रीराम का दर्शन-पूजन करने अयोध्या पहुंच गया। वह दर्शन पूजन कर वापस अपने घर लौट आया। घर लौटने पर गांव के लोगों ने उसका स्वागत किए। आठवीं कक्षा का छात्र अंशू पटेल 20 जनवरी को हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पैदल ही जौनपुर से फैजाबाद के रास्ते अयोध्या के लिए घर से रवाना हुआ था। अंशू करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 25 जनवरी को अयोध्या पहुंच गया। इसके बाद अगले दिन वह भगवान राम का दर्शन पूजन करने के बाद मंगलवार को देर शाम घर वापस लौटने पर रास्ते में दैत्राबीर बाबा टेडुआ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने टेडुआ के पास पहुंच कर अंशु पटेल का स्वागत किया। घर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित दैत्राबीर बाबा के...