नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- मछली को पकड़कर इंसान हमेशा से अपना निवाला बनाता था है, लेकिन तमिलनाडु में एक मछली की वजह से शख्स की जान चली गई। घटना चेन्नई की है। जानकारी के मुताबिक एक जिंदा मछली के गले में फंसने के बाद 29 साल के मणिकंदन ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। खबरों के मुताबिक घटना के वक्त मणिकंदन मदुरंतकम की एक झील में मछली पकड़ रहा था। पुलिस ने बताया कि मणिकंदन कीलावलम झील के बीचों-बीच मछली पकड़ रहा था और हमेशा की तरह उसने अपने हाथों से कुछ मछलियां पकड़ने का फैसला किया। मणिकंदन आमतौर पर दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए झील पर जाता था, जो उसे पकड़ी गई मछली को किनारे तक ले जाने में मदद करते थे। हालांकि उस दिन उसके साथ कोई नहीं था। मणिकंदन ने एक मछली पकड़ ली थी और उसने दूसरी मछली पकड़ने का फैसला लिया। हालांकि जब उसे कोई चारा नहीं दिखा तो उस...