नई दिल्ली, जून 28 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। बवाना इलाके में 15 वर्षीय किशोरी के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को पॉक्सो और बंधक बनाने की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता स्थानीय स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। पीड़िता का परिवार किराए के मकान में रहता है। इसी मकान में दो हफ्ते पहले आरोपी रवि का भी परिवार रहने के लिए आया था। पीड़िता ने बताया कि वह गुरुवार की रात बाथरूम के लिए परिसर में निकली थी। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद रवि उसे जबरन छत पर ले गया और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद वह दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस बीच पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.