विकासनगर, अक्टूबर 24 -- बावर की छह खतों और जौनसार के हाजा-दसऊ में पांच दिवसीय दीपावली पर्व का शुक्रवार को समापन हुआ। ग्रामीणों ने काठ के हाथी और हिरण नृत्य के साथ दीपावली का जश्न मनाया। देर रात तक पंचायती आंगन लोककला और संस्कृति से सराबोर रहे। जनजातीय क्षेत्र बावर की 11 खतों से जुड़े करीब दो सौ गांवों में बीते पांच दिनों से दीपावली का जश्न चल रहा था। शुक्रवार सुबह दीपावली के मौके पर ईष्ट देव की स्तुति में स्थानीय ग्रामीणों ने काठ का हाथी बनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने काठ के हाथी को मंदिर के आंगन में कंधे पर नचाया। हाथी नृत्य के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने परंपरागत तरीके से जौनसारी तांदी नृत्य की प्रस्तुति से महासू देवता की आराधना की। क्षेत्र के कई मंदिरों और पंचायती आंगन में ग्रामीणों ने परंपरागत हिरण नृत्य के साथ दीपावली...