गुमला, अप्रैल 4 -- चैनपुर। वन विभाग कार्यालय में गुरुवार को हाथी प्रभावित 168 ग्रामीणों के बीच 19 लाख 19 हजार 7225 रुपये का मुआवजा वितरित किया गया। वन विभाग के रेंजर जगदीश राम ने बताया कि हाथियों द्वारा घर,फसल और पशुधन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह मुआवजा दिया गया है। इसके तहत चैनपुर, जारी और डुमरी प्रखंड के कई गांवों के प्रभावित किसानों को चेक मिलने से राहत मिली है। कार्यक्रम में रेंजर जगदीश राम, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.