आजमगढ़, अक्टूबर 13 -- आजमगढ़, निज संवाददाता। नगर के आर्यमगढ़ नगर (बेलइसा) स्थित श्रीकृष्ण बस्ती में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष उत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आकर्षक पथ संचलन से किया गया। इसमें हाथी और घोड़े भी शामिल रहे। नगर के विभिन्न मार्गों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वयं सेवकों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने राष्ट्रसेवा, चरित्र निर्माण और समाज समरसता के संकल्प को दोहराया। मुख्य रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 1008 फलहारी बाबा जी महाराज ने की। मुख्य वक्ता के रूप में सह विभाग संचालक राजेंद्र सिंह रहे। विशिष्ट मार्ग दर्शन विभाग कार्यवाह गोविन्द सिंह, सह विभाग कार्यवाह रवि प्रताप सिंह एवं जिला प्रचारक रामाकांत ने प्रदान किया। कार्यक्रम में रणविजय सिंह, दिने...