आगरा, अगस्त 16 -- श्रीकृष्ण शोभायात्रा समिति द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकृर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की से वातावरण गुंजायमान हुआ है। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरुप की आरती उतारी। पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ शहर के नदरई गेट स्थित गोशाला से सपा सांसद देवेश शाक्य, जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, सपा नेता चौधरी चरन सिंह यादव, ऊकुर्री प्रधान जीतू उर्फ एपीएस ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतार कर किया। शोभायात्रा गोशाला से शुरू होकर मालगोदाम चौराह, गांधीमूर्ति, बारहदरी, सोरों गेट स्थित शीतला मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक भगवान के स्वरूपों की झांकिया शामिल थी। जो आकर्षक का केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.