रिषिकेष, जनवरी 3 -- हाथी की लगातार आवाजाही से प्रभावित लच्छीवाला और आसपास के संवेदनशील इलाकों में वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती आशंका को देखते हुए विभाग 24 घंटे अलर्ट मोड पर है। रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में वन कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें दिन-रात गश्त कर रही हैं और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाथी दिखाई देने की स्थिति में ग्रामीण तत्काल वन विभाग को सूचना दें और स्वयं किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। आवश्यकता पड़ने पर हाथी को सुरक्षित दिशा में खदेड़ने की कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.