चक्रधरपुर, दिसम्बर 7 -- आनंदपुर। आनंदपुर प्रखंड के बिंजु पंचायत अंतर्गत के रुंघी गांव के केंदाड़ी टोला निवासी सेम लुगुन (50) की शुक्रवार शाम को जंगली दंतैल हाथी ने कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजन को बीस हजार रुपये दाह संस्कार के लिए मुआवजा दिया। साथ ही आनंदपुर थाना पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई निर्मल लुगुन ने बताया कि सेम घर से खलियान देखने जा रहा था इस दौरान हाथी ने सेम पर हमला कर दिया। सेम ने अफरा-तफरी में भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उन्हें अपनी सूंड में उठाकर खलिहान से करीब 10 से 20 फीट दूर एक छोटे आम के पेड़ के नीचे पटक दिया और अपनी पैर से उनके सर को कुचल दिया। सूचना मिलते ही आनंदपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी तरू...