चतरा, जनवरी 29 -- चतरा संवाददाता हाथी के हमले से घायल मजदूर विकास भारती की मौत इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गयी। यह खबर जैसे ही उसके गांव मंजराही गरवाडीह में पहुंची लोग आक्रोशित हो उठे और बुधवार को सुबह 6 बजे से सदर थाना क्षेत्र के हफुआ मोड़ के समीप चतरा सिमरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोग दोनों मृतक मजदूरों के परिवारों को मुआवजा देने और हाथी को इस क्षेत्र से भगाने की मांग कर रहे थे। मालुम हो कि सोमवार की शाम साढ़े 6 बजे सदर थाना क्षेत्र के सीमा पंचायत के गोढ़ाई करमा मोड़ के समीप एक हाथी ने मनोज भुईयां नामक मजदूर की मौत हो गयी थी, वहीं दूसरे मजदूर विकास भारती को गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर किया गया था, जहां उसकी बुधवार को मौत हो गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात को हफुवा और आस-पास के गांवों में फिर हाथी ने उत्पात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.