बोकारो, फरवरी 9 -- हाथी के भय से छतों पर गुजर रही ग्रामीणों की रात, ड्रोन से हाथी की तलाश गोमिया, अनंत कुमार। गोमिया प्रखंड के गांगपुर व आसपास के जंगल से सटे गांवों में जंगली हाथियों के लगातार हमलों के बाद ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जान-माल के लगातार नुकसान के कारण कई ग्रामीण अपने घरों में सोने से डर रहे हैं और मजबूरी में दूसरों के पक्के छतों पर रात गुजार रहे हैं। दूसरे के छत पर सोने वालों में जीवालाल साह (पिता स्व चरण साह), मोहन साव (पिता गणेश साव), मेहीलाल साव (पिता धीरन साव), नकुल साव (पिता चरण साह) और उमरज साव (पिता स्व इंद्रु साव) शामिल हैं। वहीं पीड़ित परिवार के घर के सदस्य भी छत पर सोने को मजबूर हैं, जिनमें रूपा कुमारी (पति जितेंद्र साव) और रीता देवी (पति भोला साव) शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.