जमशेदपुर, जून 25 -- बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर के आगे पश्चिम बंगाल के छऊ नृत्य दल से जुड़े 3 कलाकार समेत 5 लोगों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया। इनमें एक जोबा गांव निवासी सागेन मुर्मू एवं एक जमशेदपुर निवासी युवक शामिल हैं। सागेन मुर्मू ने पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल जाकर एंटी रेबीज के टीके लगवाए। स्थानीय लोगों द्वारा भगाए जाने पर कुत्ते ने करीब दो किमी दूर भूला मोड़ पर 3 अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया। इनमें दिघी गांव निवासी छुटु प्रमाणिक एवं एक बच्चा भी शामिल हैं। वहीं, तीसरा व्यक्ति भूला टोला बारियादा का निवासी है। छुटू प्रमाणिक का जख्म गहरा होने पर निजी नर्सिंग होम से इंजेक्शन खरीदकर लगवाया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। करीब डेढ़ माह से जारी कुत्ते के काटने की घटना से लोग चिंतित हैं। स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.