रामगढ़, जनवरी 7 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला क्षेत्र में पिछले पछले एक पखवाड़े से हाथियों का मूवमेंट बहुत अधिक बढ़ गया है। इसको लेकर वन विभाग की गश्त टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मंगलवार की रात लगभग दो दर्जन हाथियों का एक झुंड औंराडीह व जाराडीह गांव पहुंच गया। ग्रामीणों ने ढोल बजाकर और शोर मचाकर हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन हाथी नहीं भागे। इसके बाद वन विभाग की गश्त टीम को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने रेंजर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हाथियों के झुंड को आबादी वाले क्षेत्र में घुसने के प्रयास को विफल कर दिया। टीम ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद हाथी लौट आए। टीम ने फिर झुंड को लौटा जंगल में खदेड़ दिया। हाथियों का आना और वन टीम की ओर से उन्हें भगाने का यह क्रम रातभर चलता रहा। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.