गढ़वा, सितम्बर 28 -- चिनिया, प्रतिनिधि। चिनिया थाना अंतर्गत बिलैतीखैर के जंगल में रविवार को दोपहर एक बजे दो महिलाओं को हाथियों ने पटक कर घायल कर दिया। घायल महिला बिलैतीखैर गांव निवासी विमल यादव की 40 वर्षीया पत्नी कमला देवी और शिवनारायण सिंह की पत्नी 45 वर्षीया फूल मतिया देवी शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें कमला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि बईगई जंगल में चार महिलाएं लकड़ी चुनने गई थी। उक्त स्थल पर हाथियों का झुंड था। यह जानकारी महिलाओं को नहीं थी। महिलाओं के पहुंचते ही हाथियों ने हमला कर उक्त दोनों महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हाथियों ने उन्हें पटक कर घायल कर दिया। बाकी दो महिलाएं हाथी के हमले से जान बचाकर भागने में सफल रही। गांव आकर उन्होंने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी...