लोहरदगा, फरवरी 14 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखण्ड के ख्वास अम्बवा गांव में 12 हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीण भयभीत हैं। हाथी नंदनी जलाशय तट पर स्थित खेतों में लगे फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। झुंड में दो बच्चे भी हैं। शुक्रवार सुबह जैसे ही झुंड नंदनी तट के पास पहुंचा, आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ जुटकर हाथियों को परेशान करने लगे। शरारती तत्व ईट, पत्थर मारकर हाथियों को परेशान कर रहे हैं। जिसका खमियाजा ग्रमीणों को ही भुगतना पड़ेगा। ख्वास अम्बवा के किसान सुदीप पहान, बुधू उरांव, लेटे उरांव के कतारी, गेंहू, प्याज, लसुन, मटर आदि फसल को झुंड द्वारा नुकसान भी पहुंचाना गया है। सूचना मिलने पर कैरो पुलिस और वनकर्मी झुंड के पास पंहुचकर लोगों को किनारे करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। फिर लोग झुंड को घेरे हुए हैं। ख्वास अम्बवा गांव के ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.