कोडरमा, फरवरी 11 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के किसान एक ओर प्राकृतिक आपदाओं से उबर भी नहीं पाए थे कि जंगली जानवरों ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। नीलगाय जहां खेतों को उजाड़ रही हैं, वहीं वन सूअर आलू और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी बीच जंगली हाथियों का आतंक किसानों पर भारी पड़ रहा है। मंगलवार की देर रात मीरगंज पंचायत अंतर्गत ग्राम भदाली में जंगली हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने भदाली निवासी रामप्रसाद यादव के खलिहान को निशाना बनाया। खलिहान में लगभग 80 बोरा पैक किया हुआ तथा करीब 40 बोरा खुला धान रखा था। हाथियों ने करीब 10 क्विंटल धान खा लिया और शेष को बिखेर कर बर्बाद कर दिया। इतना ही नहीं, हाथियों ने लगभग एक एकड़ में लगी लहलहाती गेहूं की फसल को रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। किसान रामप्रसा...