हाथरस, जुलाई 31 -- हाथरस, हिंदुस्तान संवाददाता। बृज में जन्माष्टमी पर्व का काफी महत्व है। शहर में ठाकुरजी की बंशी, झूला और पालना बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। भगवान बालकृष्ण को झुलाने के लिए शहर में कई स्थानों पर पीतल, एल्यूमीनियम के झूले बनने का काम तेज हो गया है। मथुरा वृंदावन से पूजन सामग्री देश विदेशों तक पहुंचती है। शहर में हैंडीक्राफ्ट का उधोग लघु उधोग के रूप में संचालित होता है। सालाना करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। हाथरस में निर्मित झूले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को झुलाया जाता है। शहर के मोहल्ला गली बंदरवन, होली वाली गली, चमन गली, गणेशगंज, अटल टाल रोड सहित कई इलाके हैं, जहां कांस्यकार समाज के लोग अपने घरों में यह काम करते हैं। लोग खुद कारीगर हैं। मदद के लिए मजदूरों को लगाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.