मथुरा, जून 7 -- शुक्रवार को मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर हाथरस जाने वाले यात्रियों ने शुक्रवार सुबह हाथरस के लिए बस संचालित ना होने पर हंगामा कर दिया। इस दौरान यात्रियों ने रोडवेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर मनमानी एवं देरी से बस संचालित करने का आरोप लगाया। जानकारी के मुताबिक पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह हाथरस के लिए बस नहीं मिलने से यात्री और चालक-परिचालकों में विवाद हो गया। यात्रियों ने बताया कि वह बस हाथरस जाने के लिए सुबह 8 बजे से बस के इंतजार में थे लेकिन बस 10:00 बजे तक नहीं थी। बस स्टैंड पर यात्रियों ने बताया कि यहां से बरेली और अलीगढ़ जाने वाली बसों में चालक-परिचालक हाथरस के यात्रियों को नहीं बैठा रहे हैं। उन्होने कहा कि ऐसे में गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। यात्री रामविनोद ने बताया कि वह 8 बजे हाथरस की बस का ...